सरफराज खान बने 'सीनियर मिस्टर बीकानेर', महिला वर्ग में कंचन स्वामी ने मारी बाजी; मिस्टर इंडिया अशफाक के प्रदर्शन ने लूटी वाहवाही
मिस्टर इंडिया का रहा खास आकर्षण
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर इंडिया मोहम्मद अशफाक का शरीर सौष्ठव (Body Display) प्रदर्शन रहा। उन्होंने अपनी मसल्स का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों और प्रतिभागियों की खूब वाहवाही लूटी।
92 प्रतिभागियों ने दिखाया दम
संगम के अध्यक्ष श्री अरुण व्यास ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में कुल 92 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
- महिला वर्ग: कंचन स्वामी विजेता बनीं। हेमलता सर्वटे रनर अप, रितिका मोदी प्रथम रनर अप और संजना सुथार द्वितीय रनर अप रहीं।
- मास्टर्स कैटेगरी: उम्मेद रंगा विजेता रहे।
- मेन्स फिजिक: श्री डूंगरगढ के नदीम प्रथम, ईश्वर द्वितीय और इंद्र सेन तृतीय स्थान पर रहे।
विभिन्न भार वर्गों के परिणाम:
- 0-55 किग्रा: खुशाल नाथ (प्रथम), रणजीत मंडल (द्वितीय), जावेद (तृतीय)।
- 55-60 किग्रा: तनवीर (प्रथम), लालकृष्ण वाल्मीकि (द्वितीय), रणजीत सिंह (तृतीय)।
- 60-65 किग्रा: रितेश झा (प्रथम), शोएब हुसैन (द्वितीय), आयुष व्यास (तृतीय)।
- 65-70 किग्रा: इंद्र सेन (प्रथम), रामस्वरूप लेघा (द्वितीय), संकूत चांगरा (तृतीय)।
- 70-75 किग्रा: ईश्वर पंवार (प्रथम), सुमित घारू (द्वितीय), श्यामवीर (तृतीय)।
- 75-80 किग्रा: नदीम (प्रथम), दीपक मलोटिया (द्वितीय), त्रिलोक कुमार लूणा (तृतीय)।
- 80 किग्रा से ऊपर: सरफराज प्रथम रहे।
अतिथियों और विजेताओं का सम्मान
जिला संगम के सचिव आशुतोष स्वामी ने बताया कि बीकानेर के होनहार बॉडी बिल्डर, राष्ट्रीय पदक विजेता एवं राजस्थान पुलिस में कार्यरत जावेद रंगरेज और मिस्टर नार्थ इंडिया शाकिब खान का भी विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, विशिष्ट अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, समाजसेवी राजेश चुरा, रूपकिशोर व्यास, महिला कांग्रेस की शहर-देहात अध्यक्ष शशिकला राठौर एवं शांति बेनीवाल उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका विक्रम व्यास, इम्तियाज खान और राजेश पुरी ने निभाई। अंत में संगम के कोषाध्यक्ष श्री मुरली किराडू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

