Movie prime

नहर सिंह महादेव मंदिर में सर्वोषधि अभिषेक, महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन

 
,,

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। सावन के पवित्र माह में बुधवार को नहर सिंह महादेव मित्र मंडल की ओर से बाबा नहर सिंह महादेव का विशेष सर्वोषधि अभिषेक किया गया। दिव्य सर्वोषधियों से किए गए इस अभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया।
अभिषेक के पश्चात भव्य महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा नहर सिंह महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह धार्मिक आयोजन आचार्य श्री दुर्गा शंकर जी बिस्सा, श्री शिवम जी व्यास, श्री गौतम जोशी एवं श्री माधव किराडू के पावन सानिध्य में तथा श्री भारत नारायण पुरोहित की अध्यक्षता में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
आयोजन के दौरान पूरा वातावरण भगवान शिव के जयकारों और भक्ति भाव से गूंज उठा।