Movie prime

पुष्करणा सावे में सयोना संगीत शिक्षण संस्थान ने कन्याओं को भेंट किया गृहस्थी का सामान

 
,,
THE BIKANER NEWS:; बीकानेर:पुष्करणा सावे के पावन अवसर पर सयोना संगीत शिक्षण संस्थान ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक सराहनीय पहल की है। संस्थान की ओर से परिणय सूत्र में बंधने वाली कन्याओं को उपहार स्वरूप दैनिक उपयोग और गृहस्थी का सामान भेंट किया गया।

​संस्थान की अध्यक्ष राजकुमारी व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्याओं को उपहार में बेडशीट, तकिए, दोहड़, गलीचा, आटा गूंथने की मशीन, साड़ी, हैंड बैग और श्रृंगार सामग्री प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, दो कन्याओं को विशेष रूप से लहंगा-चुन्नी उपहार स्वरूप भेंट की गई।

​इस आयोजन को सफल बनाने में कलकत्ता से आईं गिरीजा कुमारी का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही जयपुर से सारिका आदित्य विक्रम बिस्सा और साक्षी व्यास ने भी कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर अर्चना थानवी, अनीता, दमयंती, नीलम, मीनू व्यास और कौशल्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।