जामसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सेक्टर मीटिंग आयोजित, RCH कार्यक्रम के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश
Jan 30, 2026, 20:07 IST
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:-जामसर | दिनांक: 30 जनवरी 2026 | ब्लॉक: बीकानेर
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जामसर में सेक्टर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील जैन ने की। इस अवसर पर खंड कार्यक्रम अधिकारी श्री ऋषि कल्ला सहित सभी चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग कर्मी, सीएचओ एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में डॉ. सुनील जैन ने निर्देश दिए कि जिन स्वास्थ्य संस्थानों में RCH कार्यक्रम के लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति कम है, वे आगामी पाँच दिवस में महा अभियान चलाकर लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करें। उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में 30 वर्ष से अधिक आयु के वंचित व्यक्तियों का सी-बैक (C-BAC) फॉर्म भरते हुए एनसीडी स्क्रीनिंग कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही योग्य दंपत्ति सर्वे को भी शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।
खंड कार्यक्रम अधिकारी श्री ऋषि कल्ला ने सभी एएनएम को निर्देशित किया कि वे फील्ड स्तर पर आईएचआईपी पोर्टल पर एस फॉर्म, पी फॉर्म एवं एल फॉर्म की एंट्री शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिन संस्थानों में प्रसव की संख्या कम है या बिल्कुल नहीं हो रही है, वहाँ संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि ब्लॉक की प्रगति जिले में बेहतर हो सके।
बैठक के अंत में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील जैन ने सभी आशा, चिकित्सा एवं नर्सिंग कर्मियों को अपने मुख्यालय पर ठहराव करते हुए आमजन को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्मिक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।