Movie prime

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित, बीकानेर की लाडली बिटिया सुश्री नमिता सोनी का नागरिक अभिनंदन

 
,,
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर;-)जिला मुख्यालय बीकानेर निवासी,(देशनोक मूल)हाल ही में घोषित संघ लोक सेवा आयोग के परिणाम में सिविल सेवा परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होने पर मातृशक्ति स्वरूपा, आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली लाडली बिटिया सुश्री नमिता सुपुत्री शी दामोदर जी सोनी (तोषावड़) का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सुश्री नमिता को श्रीफल, शॉल, दुपट्टा एवं तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया गया।

 साथ ही उनकी माताजी श्रीमती मंजू देवी जो कि महिला एवं बाल विकास विभाग में बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, का भी अभिनंदन कर उनके योगदान को सराहा गया।

इस गरिमामयी अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—

 श्रवण उर्फ रवि कुकरा  (जिलाध्यक्ष), युवा स्वर्णकार संस्था जयपुर श्री अशोक जी डांवर, समाज सेवी तथा सचिव-सेवा परमो धर्म संस्थान व स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में कार्यरत
राजेश जी बुटण, समाज सेवी एवं अध्यक्ष, सेवा परमो धर्म संस्थान
राकेश महावीर मांडण (नर्सिंग ऑफिसर, छतरगढ़)
अरविन्द तिलोकचंद  डांवर (सिविल सेवा परीक्षार्थी, हंसेरा, लूणकरनसर/अनूपगढ़)
तथा ओमप्रकाश मोसुण (जांगलू वाले, हाल लूणकरनसर, जिला बीकानेर)
निवर्तमान अध्यक्ष, युवा स्वर्णकार संस्था लूणकरनसर राजस्थान प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच एवं संघ-जनसंघ-भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में प्रतिष्ठित की गरिमामयी उपस्थिति रही।