Movie prime

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नाली में मिला अर्द्ध विकसित मानव भूण,मचा हड़कंप, देखे वीडियो

 
,,

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसको देख और सुनकर हर कोई हैरान है।गंदे पानी की नाली में पड़ा मिला अर्द्ध विकसित मानव भ्रूण,क्षेत्र में मचा हड़कंप।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हारों के मोहल्ला में एक गंदे पानी की नाली में  अर्द्ध विकसित मानव भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अर्द्ध विकसित ये भ्रूण करीब पांच-छह महीने का है, जिसे किसी ने नाली बहा दिया आस-पास के लोगों ने नाली में भ्रूण देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और शव को बाहर निकालकर मॉर्च्यूरी में रखवाया गया।

जहां पर आदर्श शर्मा पूर्व पार्षद ने  इसका अंतिम संस्कार करवाया। कोतवाली पुलिस ये पता लगा रही है कि यहां पर ये अर्द्ध विकसित भ्रूण किसने फेंका है? मर्ग दर्ज करके कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी से भी पता लगाया जा रहा है कि यहां किसने और कब भ्रूण को फेंका है। इससे पहले भी कई  बार ऐसे मामले आ चुके है।

देखे वीडियो👇👇

https://www.instagram.com/reel/DLH2P3JTlsG/?igsh=aTZ2M2phNzNkZDhs