Movie prime

नापासर में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित, 34 बच्चों को लगाए गए जीवनरक्षक टीके

 
,,
नापासर, 25 फरवरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नापासर के अंतर्गत मुंडसर गांव के स्लम क्षेत्र में मंगलवार को विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 34 बच्चों को जीवनरक्षक टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिह्नित कर टीकाकरण सुनिश्चित किया गया।
गौरतलब है कि 21 फरवरी को विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर सावन कुमार ने मुंडसर गांव के स्लम क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित पाए गए। मॉनिटर द्वारा चिकित्सा विभाग को वंचित बच्चों की लाइन लिस्ट उपलब्ध करवाई गई, जिसके बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई की।
चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. दीपक मीणा के निर्देश पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को ओपीवी, रोटा, एफआईपीवी, पीसीवी, एमआर, डीपीटी तथा विटामिन-ए की खुराक दी गई।
यह टीकाकरण सत्र डॉ. भवानी शंकर गहलोत (आरसीएचओ, बीकानेर), डॉ. सुनील जैन (बीसीएमओ, बीकानेर ग्रामीण) एवं खंड कार्यक्रम अधिकारी ऋषि कल्ला के निर्देशन में संपन्न हुआ। एएनएम कौशल्या, भगवती एवं सुशीला ने टीकाकरण कार्य किया, जबकि मॉनिटरिंग विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर सावन कुमार द्वारा की गई।