चौ. हरजी राम जाखड़ की चौथी पुण्यतिथि पर प्रतिभाओं का होगा सम्मान
उरमूल डेयरी के चैयरमैन नोपाराम जाखड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में छतरगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ही पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक, स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा में 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वालों को से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2025-26 में उपाधि प्राप्त करने वालों, प्रशासनिक सेवा में सफल विद्यार्थी, इंटेग्रेटेड व प्रोफेशनल कोर्स 2025 में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों को और नीट, आईआईटी, एनआइटी, सीयुईटी, जेईई और क्लैट में चयनित प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। यह आयोजन स्व. चौ. हरजी राम जाखड़ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया जाएगा।
नोपाराम जाखड़ ने बताया कि चौ. हरजी राम गरीबों के मसीहा थे। इसलिए कई गांव-कस्बों में उनकी पुण्यतिथि मनाई जाएगी। चक 465 आरडी में धान मण्डी के सामने और वीर तेजा मंदिर, छतरगढ़ में शनिवार सुबह 10: 00 बजे, पूगल व खाजुवाला की जाट धर्मशालाओं के समक्ष दोपहर बाद 1:15 बजे और लूणकरनसर के तेजा भवन में दोपहर 2 : 00 बजे पुण्यतिथि मनाई जाएगी।

