आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणामों में लहराया अपना परचम
THE BIKANER NEWS बीकानेर ।आर्मी पब्लिक स्कूल के कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से विद्यालय का मान बढ़ाया है । वाणिज्य संकाय के विशेष कुमार ने प्रत्येक विषय में विशेष योग्यता के साथ साथ सूचना एवं तकनीकी (इंफ़ॉर्मैटिक्स प्रैक्टिस )में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर 98.4प्रतिशत अंकों से बीकानेर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है ।कला संकाय के छात्र विशाल ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है ।विद्यालय की मेधावी छात्रा प्रथमा अधिकारी ने विज्ञान संकाय में रसायन शास्त्र में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है ।
कक्षा दसवीं में छात्राओं ने बाजी मारी है। विद्यालय की छात्रा कुमकुम ने न सिर्फ 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए बल्कि अंग्रेजी में शत प्रतिशत अंक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है ।आरुषि कुमारी तथा आदित्य कुमार द्वितीय स्थान पर 93 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण हुए और पोष वर्धन 92.80 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुचिता राठौड़ ने छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में सफलता की कामना की ।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की योजनाबद्ध तरीके से परीक्षा की तैयारी और शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से ही ये संभव हो पाया है ।उन्होंने सभी के कार्यो की सराहना की और विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं । विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी ।

