राजकीय महाविद्यालय कोलायत में छात्रों का प्रदर्शन, 8 सूत्री मांगों को लेकर किया विरोध
कोलायत। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय कोलायत में बुधवार को छात्रसंघ के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज परिसर में एकत्र होकर कॉलेज प्रशासन एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी 8 सूत्री मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान एनएसयूआई बीकानेर महासचिव मोहित सैन सहित महेंद्र कांटिया, इंसाफ़ खान, मुकेश मेघवाल, लालचंद कुमावत, अनीष सेवग, राहुल सैन, तिलोक, गौतम बड़गुजर, कमल, पुखराज सैन, डूंगरराम मेघवाल सहित अनेक छात्र मौजूद रहे।

