सुनीता मौर्य को डॉक्टरेट उपाधि अवार्ड
May 18, 2026, 19:08 IST
THE BIKANER NEWS:;बीकानेर:; राजनीति विज्ञान विभाग की शोधार्थी सुनीता मौर्य को आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा "गाँधी दर्शन के परिप्रेक्ष्य में राजनीति में आध्यात्मिकता :एक आलोचनात्मक अध्ययन" विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। सुनीता मौर्य ने अपना शोध कार्य आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अफरोज अहमद के निर्देशन में अपना शोध कार्य संपूर्ण किया है। शोध के दौरान सुनीता मौर्य के चार शोध पेपर यूजीसी केयर जनरल्स और पीयर रिव्यू जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। सुनीता मौर्य को पीएचडी की डिग्री अवार्ड होने पर आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय के सभी संकाई सदस्यों ने बधाई दी है। सुनीता मौर्य के पिता श्री हरिनारायण मौर्य रिटायर्ड डिप्टी एसपी एंटी करप्शन ब्यूरो एवं पति डॉ सत्यनारायण जाटोलिया एसोसिएट प्रोफेसर रसायन शास्त्र विभाग राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

