Movie prime

पुलिस अधीक्षक कच्छावा का अभिनंदन, सामाजिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं

,,
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 21 मार्च।बीकानेर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हाल ही में अपने पद का कार्यभार संभाला है। वे नागौर से स्थानांतरित होकर अपने मूल क्षेत्र बीकानेर में पदस्थापित हुए हैं। उनके पदभार ग्रहण करते ही शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत और अभिनंदन का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में मानव अधिकार सामाजिक कल्याण संघ, बीकानेर की ओर से भी उनका स्वागत किया गया। संस्था की संस्थापक उषा कंवर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कच्छावा से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस दौरान संगठन की पूरी टीम मौजूद रही और सभी ने मिलकर बीकानेर में उनके सफल कार्यकाल की कामना की। संस्था की ओर से महिला उत्थान एवं सामाजिक कार्यों में पुलिस प्रशासन के सहयोग की भी अपेक्षा जताई गई।बीकानेर, 21 मार्च।बीकानेर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हाल ही में अपने पद का कार्यभार संभाला है। वे नागौर से स्थानांतरित होकर अपने मूल क्षेत्र बीकानेर में पदस्थापित हुए हैं। उनके पदभार ग्रहण करते ही शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत और अभिनंदन का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में मानव अधिकार सामाजिक कल्याण संघ, बीकानेर की ओर से भी उनका स्वागत किया गया। संस्था की संस्थापक उषा कंवर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कच्छावा से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस दौरान संगठन की पूरी टीम मौजूद रही और सभी ने मिलकर बीकानेर में उनके सफल कार्यकाल की कामना की। संस्था की ओर से महिला उत्थान एवं सामाजिक कार्यों में पुलिस प्रशासन के सहयोग की भी अपेक्षा जताई गई।