Movie prime

श्रीलंका में पहली बार सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित हुआ स्यूचरलेस एओर्टिक वाल्व, जयपुर के डॉ. अजीत बाना के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

 
,,
जयपुर, हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए श्रीलंका के कोलंबो स्थित नेशनल हॉस्पिटल ऑफ श्रीलंका में देश का पहला स्यूचरलेस एओर्टिक वाल्व (Perceval Plus) प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का नेतृत्व डॉ. अजीत बाना, चेयरमैन – कार्डियक साइंसेज एवं प्रेसिडेंट, EHCC नेटवर्क ने किया।
यह उपलब्धि श्रीलंका की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक नया अध्याय साबित होगी, जिससे गंभीर हृदय रोगियों को विश्वस्तरीय एवं आधुनिक उपचार अपने देश में ही उपलब्ध हो सकेगा।
स्यूचरलेस एओर्टिक वाल्व तकनीक पारंपरिक वाल्व सर्जरी की तुलना में कम समय में पूरी होती है, जिससे मरीजों को तेजी से रिकवरी, कम जटिलताओं और बेहतर परिणामों का लाभ मिलता है। यह तकनीक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए उपयोगी मानी जाती है जिन्हें उच्च जोखिम वाली हृदय सर्जरी की आवश्यकता होती है।
इस अवसर पर डॉ. अजीत बाना ने कहा कि, “चिकित्सा विज्ञान में नवाचार का उद्देश्य केवल नई तकनीक अपनाना नहीं, बल्कि मरीजों को बेहतर और सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराना है। यह उपलब्धि टीमवर्क, समर्पण और वैश्विक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।”
इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में चिकित्सकों, एनेस्थीसिया विशेषज्ञों, नर्सिंग एवं तकनीकी टीम सहित एक बहु-विषयक (Multidisciplinary) टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इटर्नल हॉस्पिटल लगातार कार्डियक साइंसेज के क्षेत्र में उन्नत तकनीकों और वैश्विक विशेषज्ञता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि मरीजों को सर्वोत्तम उपचार और बेहतर जीवन गुणवत्ता प्रदान की जा सके।
“क्योंकि हर धड़कन मायने रखती है।”
📧