राउमावि आईजीएनपी कॉलोनी में तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज, पहले दिन 17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग के कुल 4 मुकाबले खेले गए
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 24 अगस्त 2026। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर में सोमवार को तहसील स्तरीय 17 वर्ष एवं 19 वर्ष छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 24 से 27 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन विद्यालय की उपप्राचार्य वंदना राठौड़ ने बल्ला चलाकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संदेश दिया तथा प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन अवसर पर आयोजन प्रभारी एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अशोक व्यास, आयोजन व्यवस्था प्रभारी ताराचंद पायल, शारीरिक शिक्षक पवन नायक, शारीरिक शिक्षक मदन लाल, मनीता, उपेंद्र शेखावत, मंजुल मुकुल वर्मा, गणेश चौधरी एवं मनीष विधानी सहित राउमावि आईजीएनपी कॉलोनी का समस्त स्टाफ एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
19 वर्ष छात्र वर्ग - 2 मुकाबले
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला प्रातः 7 बजे LNC Academy एवं RSV Higher Secondary School के मध्य खेला गया। मुकाबले में RSV Higher Secondary School ने जीत दर्ज कर विजयी शुरुआत की।
दूसरा मुकाबला प्रातः 8 बजे Blossom International School एवं Seth Tolaram Bafana School के मध्य खेला गया, जिसमें Blossom International School विजयी रही।
17 वर्ष छात्र वर्ग - 2 मुकाबले
NN RSV एवं Shiksha High School के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें Shiksha High School ने जीत दर्ज की।
Loyal Preparatory School एवं Flourish International School के बीच खेले गए मुकाबले में Flourish International School विजयी रही।
इस प्रकार प्रतियोगिता के पहले दिन 19 वर्ष छात्र वर्ग के 2 तथा 17 वर्ष छात्र वर्ग के 2 सहित कुल 4 मुकाबले खेले गए। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 27 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी।

