Movie prime

तेरापंथ युवक परिषद नोखा की नई टीम 2026-27 का गठन, गजेन्द्र पारख बने अध्यक्ष

 
,,

 

नोखा। सेवा, संस्कार और संगठन के मूल मंत्र के साथ समाज सेवा में अग्रणी तेरापंथ युवक परिषद नोखा की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी एवं विभागीय टीम की घोषणा की गई।

 

नवगठित टीम में श्री गजेन्द्र पारख को अध्यक्ष, श्री सम्पतलाल चोरड़िया को उपाध्यक्ष प्रथम, श्री नवरतन बैद को उपाध्यक्ष द्वितीय, श्री अरिहन्त सकलेचा को मंत्री, श्री पुलकित ललवानी को सह मंत्री प्रथम, श्री विशाल पारख को सह मंत्री द्वितीय, श्री संदीप चोरड़िया को कोषाध्यक्ष, श्री अभिषेक भूरा को संगठन मंत्री एवं श्री निर्मल चोपड़ा को निवर्तमान अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही नेत्रदान, जैन संस्कार विधि, आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC), तेरापंथ टास्क फोर्स, जैन तेरापंथ न्यूज (JTN), किशोर मंडल, मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव, युवा वाहिनी, सामायिक साधक, भजन मंडली एवं फिट युवा-हिट युवा सहित विभिन्न आयामों की टीमों का भी गठन किया गया।

नवीन टीम ने सेवा | संस्कार | संगठन के संकल्प के साथ समाज एवं मानव सेवा के कार्यों को नई ऊर्जा से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सम्पूर्ण समाज ने नवगठित पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं दी