Movie prime

बीकानेर में 24 फरवरी से सजेगा '10वां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल', देशभर की 20 नाट्य प्रस्तुतियाँ बिखेरेंगी रंग

 
,,

बीकानेर। बीकानेर की धरा एक बार फिर कला और संस्कृति के रंगों में सराबोर होने वाली है। अनुराग कला केंद्र द्वारा आयोजित '10वां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल' आगामी 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का यह भव्य रंगोत्सव प्रख्यात रंगकर्मी और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक देवेंद्र राज अंकुर को समर्पित होगा।

​विन्सम स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन की रूपरेखा साझा की गई। विजय सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि इस बार का फेस्टिवल राष्ट्रीय स्तर का होगा, जिसमें देशभर की नाट्य संस्थाएं सामाजिक, ऐतिहासिक और समकालीन विषयों पर आधारित 20 नाटकों का मंचन करेंगी।

शिक्षा और संस्कृति का संगम:

प्रेस वार्ता में सुरेश हिंदुस्तानी, स्कूल संचालक सुरेंद्र धारणिया और सुदेश व्यास जैसे प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। सुरेंद्र धारणिया ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति का विकास करते हैं। वहीं, सुदेश व्यास ने बीकानेर की समृद्ध रंग परंपरा पर प्रकाश डाला।