कर्मचारी मजदूर संघ का 5वां त्रैवाषिक अधिवेशन सम्पन्न
बीकानेर (का.स.) 28 दिसम्बर 2025।कार्यकर्ता कार्यक्रम, कोष एवं कार्यालय प्रत्येक संभाग के आधार तत्व होते है तथा सदस्यता समस्या समाधान संघर्ष की योजना, सामामजिक सरोकार प्रत्येक संगठन के अनिवार्य कार्यकर्ता होते है। इन तत्वों व कार्यक्रम के अभाव में संगठन की कल्पना साकार नहीं हो सकती है।
ये विचार जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ (गैर राजनैतिक) के सुरोजी पुरोहित सभागार में 5वें प्रान्तीय महासम्मेलन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने व्यक्त किये।
विधायक (पश्चिम) जेठानन्द व्यास ने प्रत्येक कर्मचारी राज्य सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने से तत्परता से कार्य करें। आपकी जायज मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाने की जिम्मेोरी मेरी स्वयं की है। उन्होने विश्वास दिलाया कि कभी भी किसी भी कर्मचारी के हितों को आँच नहीं आने दूंगा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता महेश व्यास ने कहा कि कर्मचारियों के हितों के साथ कुठाराघात सहन नहीं किया जायेगा। सरकार समय समय पर कर्मचारी संघों से संवाद कर इनकी जायज मांगो को सुलझाकर राहत दे। इसके अभाव में महासंघ संघर्ष से भी पीछे हटने वाला नहीं है।
संस्थापक रामकुमार व्यास ने अपने उद्बोधन में महासंघ के लंबित 11 सूत्री मांग पत्र पर विस्तार से बताते हुए उपस्थित अतिथियों को अवगत करवाया। साथ ही कहा कि समय रहते राज्य सरकार ने निस्तारण नहीं किया तो संगठन दो-दो हाथ करने को भी तैयार है।
सचिवालय कर्मचारी संघ नेता अभिमन्यु शर्मा ने कहा कि सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होने समाज व राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भूमिका को कर्मचारी की महता को रेखांकित किया।
देर रात चले महासम्मेलन को प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक जोशी, संगठन मंत्री मनोज रंगा, पूर्व अधीक्षण अभियंता भूपेन्द्र भारद्वाज, महामंत्री राजेन्द्र चाहर, बीकानेर संभाग संयोजक राजेश आचार्य ने संबोधित किया।
इससे पूर्व महासम्मेलन का अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में समस्त आगन्तुक अतिथियों का दुपट्टा ओढाकर, साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विभिन्न जिलों से आये 51 पदाधिकारियों को बैग व सम्मान प्रतीक देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संस्थापक अध्यक्ष रामकुमार व्यास ने किया। जिलाध्यक्ष धर्मपाल स्वामी ने सभी का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

