शिवरतन अग्रवाल के निधन से कला जगत शोकाकुल, बीकानेर थिएटर फेस्टिवल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले संरक्षक को भावभीनी श्रद्धांजलि
पिछले दस वर्षों से आयोजित हो रहे राष्ट्रीय स्तर के बीकानेर थिएटर फेस्टिवल की कोर टीम की तरफ़ से फेस्टिवल के सरंक्षक शिवरतन अग्रवाल ( फ़न्ना बाबू) के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । फेस्टिवल के मुख्य समन्वयक टोडर मल लालाणी, हंस राज डागा, मधुसूदन अग्रवाल , सुरेन्द्र धारणिया , हेमंत डागा, जतिन दुग्गड़ तथा अनुराग कला केंद्र के सुधेश व्यास, कमल अनुरागी , प्रदीप भटनागर, दयानंद शर्मा, सुरेश हिंदुस्तानी, विजय सिंह राठौड़, उतम सिंह ,विकास शर्मा , के के रंगा , नावेद भाटी, सुरेन्द्र स्वामी, सुनील जोशी , आमिर ख़ान, काननाथ गोदारा, अभिषेक आनंद आचार्य ने उनके निधन को कला जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुवे उन्हें सांस्कृतिक मूल्यों का बड़ा पक्षधर बताया । उल्लेखनीय हैं की फन्ना बाबू बीकानेर थिएटर फेस्टिवल से पिछले दस साल से जुड़े रहे तथा उनके ही सहयोग से इस फेस्टिवल को राष्ट्रीय स्तर की ख्याति मिल पाई । उनके निधन से बीकानेर ने एक कला प्रेमी खो दिया ।

