Movie prime

भारतीय मजदूर संघ बीकानेर जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक संपन्न

 
,,

विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त, संगठन को मजबूत करने पर जोर

भारतीय मजदूर संघ बीकानेर जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक भारतीय मजदूर संघ कार्यालय, नया शहर में जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा पंडित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गौरीशंकर व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

16 अगस्त को आयोजित जिला अधिवेशन के पश्चात गठित जिला कार्यसमिति की यह पहली बैठक थी। बैठक में नवनियुक्त जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए संगठन के परिपत्र प्रदान किए गए तथा सभी से अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

बैठक में इकाईवार कार्य की जिम्मेदारी तय करने के लिए विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए गए। इनमें प्रमुख रूप से बीकानेर जिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रभारी जिला संगठन मंत्री श्री दिलीप व्यास एवं सह प्रभारी उपाध्यक्ष श्रीमती विमला भाटी, आशा सहयोगिनी कर्मचारी संघ के प्रभारी जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा पंडित एवं सह प्रभारी श्रीमती विमला भाटी को बनाया गया।

इसी प्रकार  बैठक भारतीय मजदूर संघ बीकानेर के इकाई संगठन के प्रभारी बनाने के क्रम में बिजली कर्मचारी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह, सह प्रभारी मुकेश मेहरा, रोडवेज इकाई प्रभारी गोपिकिशन गहलोत सह प्रभारी बंशी लाल राजपुरोहित, भवन निर्माण प्रभारी रामदेव सांखला सह प्रभारी राजकुमार प्रजापत, पीबीएम कर्मचारी प्रभारी हेमेंद्र सिंह सह प्रभारी मधु शेखावत, ईसीबी प्रभारी अजय सैन, परिवहन श्रमिक एवं स्वायत्तशासी प्रभारी चंद्रकांत घारू एवं सह प्रभारी नवीन स्वामी को बनाने सहित विभिन्न इकाइयों के लिए भी प्रभारी एवं सह प्रभारी निर्धारित किए गए। सभी दायित्व कार्य की सुचारू व्यवस्था एवं संबंधित इकाइयों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से तय किए गए।

बैठक में 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती उत्सव को संगठन कार्यालय में बनाने सहित संगठन की सभी इकाइयों में मनाने तथा प्रत्येक श्रमिक बस्ती एवं कार्यस्थल तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। संगठन के पदाधिकारियों को नियमित रूप से श्रमिकों के संपर्क में रहने तथा उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने के निर्देश दिए गए।

संगठन की आर्थिक व्यवस्था पर महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक में भारतीय मजदूर संघ बीकानेर के बैंक खाते में संचालित दो एफडी को समाप्त कर ₹50,000-₹50,000 की तीन एफडी, कुल ₹1,50,000 की एफडी पुनः करवाने का निर्णय लिया गया।

साथ ही भारतीय मजदूर संघ बीकानेर के खाते में प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की जमा ₹20,000 राशि को तिपहिया वाहन चालक संघ के खाते में जमा करवाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला अधिवेशन का आय-व्यय एवं हिसाब-किताब भी प्रस्तुत किया गया, जिस पर उपस्थित कार्यसमिति सदस्यों के समक्ष चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त पदाधिकारी बैठक माह में एक बार एवं कार्यसमिति बैठक 2 माह में एक बार नियमित रूप से आयोजित करने तथा संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा पंडित, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गौरीशंकर व्यास, जिला संगठन मंत्री  दिलीप व्यास,  का.अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार छींपा, जिलामंत्री नवीन स्वामी, कोषाध्यक्ष रामदेव सांखला,  कार्यसमिति सदस्य राजकुमार प्रजापत,  समरसता चन्द्रकांता धारू, उपाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह , श्रीमती विमला भाटी, का.सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, श्री महावीर कुमार प्रजापत, सर्वपंथ समादर मंच से जफर अली, का.सदस्य गोपीकिशन गहलोत, सदस्य रघुनाथ सिंह सोलंकी सहित जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य नवगठित कार्यसमिति को सक्रिय करते हुए भारतीय मजदूर संघ के संगठनात्मक कार्य को जमीनी स्तर तक मजबूत करना एवं श्रमिक हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना रहा।