Movie prime

असरदार रहा नाटक सरदार का मंचन , कामेश्वर प्रसाद को रंग आनंद अवार्ड अर्पित 

 
,,

मंच पर पल पल बदलते हालत, आज़ादी के आंदोलन के नेताओं की  कश्मकश, उनके अन्तर्विरोध तथा इन सब के मध्य लोहपुरुष सरदार वल्ल्भ भाई पटेल का उभर कर आता फौलादी चरित्र दर्शकों को बाँधने में सफल रहा। अवसर था संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में चल रहे पांच दिवसीय सातवें राज्य स्तरीय नाट्य समारोह के पांचवे व अंतिम दिन आनंद वी आचार्य के लिखित तथा विजय सिंह राठौड द्वारा निर्देशित नाटक सरदार का। 54 दृश्यों में सजे नाटक के तीखे संवाद, कलाकारों की प्रभावी अभिनय तथा विजय सिंह राठौड़ के कुशल निर्देशन ने इस गंभीर विषय को दर्शकों तक सम्प्रेषित करने में सफलता प्राप्त की। मंच पर जीत सिंह मुण्डे (सूत्रधार), रवि शुक्ल (माउंट बेटन), प्रमोद चमोली (सरदार पटेल) प्रियंका आर्य (मणिबेन), रमेश शर्मा (जिन्ना), बुलाकी शर्मा (शिवराज), दिपांशु पांडे (मौलाना), राकेश सैनी (लॉर्ड वेवल), प्रहलाद सिंह राजपुरोहित (निजामुद्दीन), चन्द्र आहूजा (व्यक्ति एक), शैलेन्द्र सिंह भाटी (कासिव रिज़वी), वसीम राजा 'कमल' (मेनन) सुनीलम पुरोहित (जवाहर) रामदयाल राजपुरोहित (विठ्ठल, कृपलानी) जय खत्री (गांधी) ने किरदारों को जीवंत किया। मंच पार्श्व में प्रकाश प्रभाव राहुल चावला, संगीत प्रभाव प्रियांशु सोनी, रूप सज्जा, केशव गुप्ता तथा मार्गदर्शक प्रदीप भटनागर का था। 

रंग आनंद अवार्ड कामेश्वर प्रसाद सहल को दिया गया :-
संस्था के अध्यक्ष विद्यासागर आचार्य ने बताया की समापन पर प्रतिष्ठित रंग आनंद अवार्ड 84 वर्षीय रंग साधक कामेश्वर प्रसाद सहल को  राजेंद्र व्यास मम्मू महार , प्रदीप भटनागर, मधु आचार्य आशावादी के कर कमलो से अर्पित किया गया । अवार्ड में 11000/- नगद, अभिनंदन पत्र, शाल, श्रीफल भेंट किया गया। संचालन संजय पुरोहित ने किया ।