Movie prime

राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम, तापमान में होगी गिरावट, एक्टिव हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ

 
राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम, तापमान में होगी गिरावट, एक्टिव हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में आज फिर से मौसम बदलने की उम्मीद है जिससे तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बता दे की राजस्थान में मंगलवार को लू की स्थिति बनी रही। दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

राजस्थान में तापमान

पिलानी में तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस,
चित्तौड़गढ़ में 40 और बाड़मेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

22 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। गर्मी का असर बाड़मेर, जालौर और जोधपुर में देखा गया है।

तापमान में आएगी गिरावट

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, "अगले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। राजस्थान में मौसम शुष्क अगले 24 घंटों के दौरान बाड़मेर, जोधपुर, जालौर और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।

आज और कल नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद

वहीं, 26-27 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से, जोधपुर और बीकानेर संभागों में मध्यम से तेज हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है और आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में तापमान बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम भारत में कई स्थानों पर अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।