Movie prime

राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के संगठन , विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बीकानेर की कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई।

 
,,
THE BIKANER NEWS:-कल दिनांक 15 मई 2026, शुक्रवार को *राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के संगठन मंत्री चुनीलाल जी राजस्थानी* के नेतृत्व में संगठन कार्यालय मीटर लेब के पास बीकानेर, में जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बीकानेर की कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:

प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी:
राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ प्रदेश मंत्री दिलीप जी व्यास,भारतीय मजदूर संघ बीकानेर जिला मंत्री नवीन जी स्वामी,डिस्कॉम सहसंगठन मंत्री, मूलचंद जी गैदर,डिस्कॉम कार्यसमिति सदस्य भीमसेन जी भाटी, संरक्षक रघुनाथ सिंह सोलंकी,जिला अध्यक्ष संजय देवड़ा, जिला महामंत्री निर्मल कुमार देवड़ा, संगठन मंत्री कैलाश मेघवाल,कोषाध्यक्ष मनीष पारीक ,सहकोषाध्यक्ष अशोक भाटी,उपाध्यक्ष मदन सिंह,प्रचार मंत्री पुरखाराम,कार्यालय मंत्री मुकेश मेहरा,
अजय कुमार यादव, जावेद तवर, सुनील मेघवाल, रविन्द्र संधू, कमल जीत, रमेश खत्री, योगेश मेघवाल, महावीर धनखड़, गिरवर सिंह, सूर्य प्रकाश, रंजीत, योगेश तवर, सतपाल जी, सूरज प्रकाश मेघवाल, निर्मल स्वामी, चंदन लोहार, भवानी शंकर, ब्रज रतन देवड़ा, गिरवर सिंह,दिलावर खान, रणजीत सिंह आदि।

मुख्य निर्णय:
बैठक के उपरांत संघ के पदाधिकारियों ने अधिक्षण अभियंता ओर TA  साहब की अनुपस्थिति में  ज्ञापन  ऑफिस में सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि TA बिल, दीपावली ओवर टाइम और सरेंडर लीव का भुगतान 3 दिन के भीतर 18 मई 2026 तक नहीं किया गया तो 19 मई 2026 को जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

बैठक में कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई और जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।