नालन्दा में रहा जश्न का माहौल बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत 90 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
संस्था के प्राचार्य वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि कुल 4 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 13 विद्यार्थी 80 प्रतिशत से अधिक और 15 विद्यार्थी 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने में सफल रहे हैं। शाला की छात्रा ममता सुथार ने 93.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर शाला टॉप की है तथा मयंक हर्ष ने 93.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, हंसिका सोलंकी 93.40 प्रतिशत, सिद्धि सोनी 92.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 4 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने का चमत्कार भी किया है। हंसिका सोलंकी, मनन सोलंकी, आशिष सुथार ने कम्प्यूटर विषय में तथा माधव उपाध्याय ने टंकण विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।
ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम में अभिभावकों ने शाला की शिक्षण व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारा बच्चा नालन्दा विद्यालय के अलावा कहीं कोई ट्यूशन आदि नहीं करता था। अभिभावकों ने नालन्दा के नवाचारों की प्रशंसा करते हुए बच्चों की सफलता का पूर्ण श्रेय नालन्दा परिवार को दिया। इस अवसर पर शाला प्राचार्य राजेश रंगा एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं ने सभी बच्चों को गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर उनको बधाई दी। उन्हे जीवन में नालन्दा में मिले संस्कारों को निरन्तर बनाए रखने की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम कड़ी मेहनत, बेहतरीन शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों के समर्पण का नतीजा है।
इस शानदार परिणाम के साथ नालन्दा पब्लिक सी.सै स्कूल ने बीकानेर के शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी पहचान एक बार फिर मजबूत की है।
बीकानेर 31 मार्च, 2026:-माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने मंगलवार को बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नालन्दा पब्लिक सी.सै स्कूल, बीकानेर ने कक्षा 12 वार्णिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम शानदार एवं ऐतिहासिक दिया।