Movie prime

सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार हेतु पंजीकरण का आज अंतिम अवसर

 
,,

बीकानेर, 03 फरवरी।भैरव साधक समिति, बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए पंजीकरण का आज अंतिम अवसर है। समिति ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक अभिभावक आज ही अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर लें, क्योंकि इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यह पावन संस्कार रत्तानी व्यास बगेची, बीकानेर में वैदिक रीति-विधि एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालु परिवारों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों के संस्कार हेतु आगे आ रहे हैं।
आयोजन सचिव पंडित प्रहलाद व्यास एवं डॉ. मदन मोहन पुरोहित ने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार सनातन परंपरा का एक महत्वपूर्ण वैदिक संस्कार है, जो बालकों के जीवन में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों की नींव रखता है। उन्होंने अधिक से अधिक परिवारों से इस सामूहिक संस्कार में भाग लेने का आह्वान किया।
समिति पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं, ताकि संस्कार विधिवत और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इच्छुक अभिभावकों से अपील की गई है कि वे देरी न करें और शीघ्र संपर्क कर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।