गंगाशहर में घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
Updated: Jul 6, 2026, 08:58 IST
बीकानेर, 6 जुलाई। गंगाशहर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गंगाशहर थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, हनुमान पुत्र जोवरमल निवासी चांदमल बाग, गंगाशहर ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को रात करीब 1:20 बजे उसका ट्रैक्टर ट्रॉली घर के बाहर नोखा रोड स्थित पारिक धर्मकांटा के पास खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
पीड़ित ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 07 RA 9955 तथा चेसिस नंबर RK1W03172 है। काफी तलाश के बावजूद स्कूटर का कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित ने पुलिस से ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद कर अज्ञात चोर के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

