Movie prime

लूणकरणसर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक,टाइगर फोर्स टीम पहुंची मौके पर 

 
,,

लूणकरणसर, 21 जुलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग-62 (NH-62) पर मंगलवार शाम हंसेरा गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

हादसे के तुरंत बाद हंसेरा गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद तिलोक सोनी और श्रवण मूंड ने घायल चालक को निजी वाहन से लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।