Vande Bharat Train:बीकानेर के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द चलेगी वंदे भारत
 Feb 16, 2025, 08:59 IST
                                                    
                                                
                                            
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर ,रेल यात्रियो के लिए आई खुशखबरी ,जल्द ही शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन, देश मे वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई है तब से हर यात्री चाहता है कि इस मे सफर करे कई बड़े शहरों में शुरू होने के बाद अब बीकानेर में भी शुरू हो सकती है,मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर से दिल्ली के लिए जल्द ही वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी। ट्रेन का शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड ने बीकानेर मंडल को प्रारंभिक मेटिनेंस का काम सौंपा है। बीकानेर स्टेशन पर प्रारंभिक मेंटिनेंस की सुविधा मिलते ही वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी। रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों वंदे भारत ट्रेन का अस्थायी टाइम टेबल भी जारी कर दिया। अस्थायी टाइम टेबल के अनुसार वंदे भारत सुबह 5:55 बजे बीकानेर से रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में शाम 4:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर रात 10:50 पर बीकानेर पहुचेगी वंदे भारत का रैक उपलब्ध होने, टाइमिंग एवं स्टॉपेज फाइनल होने के साथ-साथ बीकानेर मंडल में प्रारंभिक मेंटिनेंस की सुविधा उपलब्ध होने के बाद रेलवे बोर्ड कभी भी ट्रेन चलाने की अनुमति दे सकता है।
                                            
