Movie prime

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर विक्रम संवत 2083 के बैनरों का हुआ विमोचन

 
,,
बीकानेर। शहर में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्साह देखने को मिला। बीकानेर मित्र एकता सेवा समिति द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर लगाए जाने वाले 21 बैनरों का विमोचन मंगलवार शाम को राजरतन बिहारी ठाकुर जी मंदिर परिसर में विधिवत रूप से किया गया।
मंदिर के पुजारी श्री कृष्ण मुरारी ने पूजा-अर्चना के साथ बैनरों का विमोचन किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने बताया कि भारतीय वैदिक परंपरा के अनुसार विक्रम संवत नववर्ष का विशेष महत्व है और इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा शहरभर में बैनर लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों में संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़े।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एनडी रंगा, अध्यक्ष सुशील यादव सहित पूनम मोदी, रामकिशोर यादव, सुनील बांठिया, सैय्यद अख्तर, जितेंद्र व्यास, किसन जोशी, देवेश भाटी, दिलीप गुप्ता, के. कुमार आहूजा, विमल देवड़ा, शाकिर हुसैन चौपदार, सामसुखा जैन, नरेंद्र देवड़ा, कृपाल सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय रहा और सभी ने मिलकर हिंदू नववर्ष के स्वागत का संदेश दिया।