Movie prime

जनप्रतिनिधि धन्यवाद सभा एवं रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

 
,,

बीकानेर। भारतीय मजदूर संघ एवं बीकानेर जिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में 27 अगस्त 2026 को जनप्रतिनिधि धन्यवाद सभा एवं रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को राखी बांधकर उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ की जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा पंडित ने की।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री नवीन स्वामी एवं जिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला मंत्री दिलीप व्यास ने भी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में साधना रंगा, जमना व्यास, संजू, कांता, पूनम, शशि पुरोहित, दुर्गा व्यास, ऊषा शर्मा, विमलता, मनोज उपाध्याय, मंजू देवी, कंचन, शारदा, अनुपमा, लक्ष्मी, सोनू, ज्योति, लक्ष्मी सोनी, गीता, भगवती सहित अनेक कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में भारतीय मजदूर संघ एवं आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, बीकानेर की ओर से उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।