उपजिला चिकित्सालय कोलायत में वॉटर कूलर व प्योरिफायर इंस्टॉल, डॉ. शेखावत की प्रेरणा से हुआ कार्य
Nov 26, 2025, 14:55 IST
THE BIKANER NEWS:कोलायत। उपजिला चिकित्सालय कोलायत में आमजन एवं संस्थान के समस्त स्टाफ के लिए आधुनिक वॉटर कूलर मशीन एवं प्योरिफायर मशीन की स्थापना की गई। यह व्यवस्था डूंगरगढ़ निवासी नैनु देवी/मूलचंद तथा कोलायत निवासी सरोज देवी/मूलचंद द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह शेखावत की प्रेरणा से करवाई गई।
नव स्थापित मशीनों का उद्गाटन सरोज देवी/मूलचंद एवं संस्थान के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया।
इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए संस्थान के चिकित्सा अधिकारियों डॉ. मोहम्मद ताहिर एवं डॉ. अशोक भाम्भू ने डॉ. शेखावत की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा सरोज देवी/मूलचंद को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

