Movie prime

सावंत गिरी मंदिर परिसर में जल प्रशीतलक मशीन का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेगी शीतल पेयजल सुविधा

 
,,

 बीकानेर, 13 फरवरी 2026।आज सावंत गिरी मंदिर, आजाद चौक स्थित लाल गुफा परिसर में जल प्रशीतलक मशीन लोकार्पण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय जनसुविधा एवं जनकल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अभियांत्रिकी महाविद्यालय, बीकानेर के सहायक प्राचार्य डॉ. विशाल गौड़ उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जल प्रशीतलक मशीन का लोकार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं तथा विशेष रूप से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगी।

कार्यक्रम का आयोजन हरि कृष्ण रिसर्च एंड डेवलपमेंट नेक्सस के सौजन्य से किया गया। संस्था द्वारा क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यों में निरंतर योगदान दिया जा रहा है, जो सराहनीय है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।