Movie prime

Weather:-पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,बीकानेर में बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड,

 
Weather:-पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,बीकानेर में बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड,
THE BIKANER NEWS:-Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में फिर से मौसम ने करवट ली है। बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च तक राज्य में ठंड का असर बना रहेगा और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बीकानेर में 4-5 मार्च को बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। 4 मार्च से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। 5 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़ ,बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

बीकानेर में 4-5 मार्च को बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
  • 4 मार्च से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
  • 5 मार्च को बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • 7 मार्च से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगेगी।