Movie prime

बीकानेर में महिला और उसके प्रेमी पर लगा हत्या का आरोप! थाने में दर्ज हुआ मामला 

घायल को शनिवार को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को मौत होने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसकी मां और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जब्बार खां ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई बीठनोक निवासी असगर का बीछवाला औद्योगिक क्षेत्र में मकान है।
 
बीकानेर में महिला और उसके प्रेमी पर लगा हत्या का आरोप! थाने में दर्ज हुआ मामला 

Bikaner News : राजस्थान के बीकानेर जिले से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है। व्यक्ति गंभीर घायल हालत में मकान के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रेमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां, उसकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार बता दे कि मामला बीठनोक निवासी एक व्यक्ति की मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के पास एक मकान में जानलेवा हमला करने और उसकी उपचार के दौरान मौत होने का उजागर हुआ है। 

पीबीएम अस्पताल में मौत 

घटना के बाद घायल को शनिवार को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को मौत होने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसकी मां और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जब्बार खां ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई बीठनोक निवासी असगर का बीछवाला औद्योगिक क्षेत्र में मकान है।

जिस पर अवैध रूप से उसकी पत्नी जायदा ने कब्जा कर रखा था। शनिवार को असगर अपने मकान पर आया तो उसकी पत्नी जायदा, उसकी मां और खलील खां निवासी बीठनोक ने जानलेवा हमला कर दिया। 

अवैध संबंधों को लेकर हुई पंचायत 

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के खलील के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए गए है। इसी के चलते असगर उससे अलग होकर गांव में जाकर रहने लग गया था। वारदात में जायदा के कथित प्रेमी खलील पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दोनों के बीच अवैध संबंधों को लेकर पहले पंचायत भी हुई थी।