घर मे घुसकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
Aug 9, 2025, 15:45 IST
THE BIKANER NEWS. नोखा थाने में एक लडक़ी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता के अनुसार, 7 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अपने घर की छत पर सो रही थी। उसकी मां और भाई घर की बाखल में सो गए थे और पिता घर से बाहर गए हुए थे।
रात में सतेरण निवासी धर्माराम बिश्नोई छत की दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने पीडि़ता के मुंह पर जबरदस्ती हाथ रखकर उसे बोलने नहीं दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अपराध के बाद धर्माराम ने लडक़ी को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद मौका पाकर आरोपी छत की दीवार फांदकर वहां से भाग गया।
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।