बीकानेर के गोकुल सर्किल से प्रयागराज सहित अन्य तीर्थस्थलो के दर्शन के लिए निकली बस हुई हादसे का शिकार,सभी यात्री सकुशल
Feb 12, 2025, 11:15 IST
THE BIKANER NEWS:- बीकानेर, बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र के नत्थूसर गेट गोकुल सर्किल पर से धार्मिक यात्रा पर निकली बस हुई हादसे का शिकार सभी यात्री सकुशल। यात्रियो से मिली जानकारी के अनुसार बस 10 फरवरी को दोपहर 2 बजे के आसपास काशी ,अयोध्या प्रयागराज महाकुंभ आदि तीर्थस्थल के दर्शन के लिए यात्रियों को लेकर निकली थी साथ मे तीन चार बसे और भी थी, जिसमे बस नंबर 3002 हुई हादसे का शिकार,बस मे सवार 5-7 यात्रियो के मामूली चोटे लगने की जानकारी मिली है वही बस चालक के पैर में भी चोट आई है।,हादसा कल देर रात करीब 3 बजे के आसपास फिरोजाबाद से पहले हुआ, बस को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगी है,हादसे के समय सभी यात्री सो रहे थे। बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है,चोटिल यात्रियो के महरम पट्टी की, सभी यात्री सकुशल है और यात्रियो को अब अयोध्या के लिए रवाना करने की जानकारी मिल रही है। 