Ahmedabad-Mumbai Bullet Train : रेल मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला, अहमदाबाद-मुंबई के बीच नहीं चलेगी जापानी बुलेट ट्रेन, जानिए वजह
Ahmedabad- Mumbai Bullet Train: राजस्थान समेत देश की पहली अति महत्वाकांक्षी अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट) पर जापानी बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अब इस प्रोजेक्ट में जापानी बुलेट ट्रैन नहीं चलने वाली है। बता दे की इसको लेकर रेल मंत्रालय ने वजह भी बताई है।
इस वजह से लिया गया फेंसला
अधिक जानकारी के लिए पाठकों को बता दे की अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड कॉरिडोर परियोजना के समझौता होने पर जापान ने बुलेट ट्रेन की लागत 16 करोड़ रुपये प्रति कोच तय की थी,वहीँ हैरानी की बात तब हुई जब कीमत बढ़ाकर 3 गुना से ज्यादा कर दी। अब प्रति कोच लागत बढ़ाकर प्रति कोच 50 करोड़ रुपये कर दी। इस प्रकार 16 कोच की एक बुलेट ट्रेन 800 करोड़ रुपये की हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बता दे की अब अगर जापानी बुलेट ट्रैन नहीं चलती है तो निराश होने की कोई बात नहीं क्योंकि अब भारत स्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमी हाई स्पीड वंदे भारत को चलाया जाएगा।
भारतीय रेल की यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जो 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे पहले दावा किया जा चुका है कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।
रेलवे मंत्रालय के अनुसार
रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड कॉरिडोर के सूरत-बलिमोरा (50 किलोमीटर) सेक्शन का कार्य अंतिम चरण में है और साल के अंत तक वंदे भारत का ट्रॉयल रन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद 2027 तक वंदे भारत (सिटिंग) ट्रेन से आम जनता सफर कर सकेगी। यहां आठ-आठ कोच की दो वंदे भारत चलेंगी। अधिकतम गति 280 है पर 250 की स्पीड से चलेगी।
इन देशों में गोली जैसे दोड़ती है बुलेट ट्रेन
ट्रेनों की स्पीड के मामले में जापान दुनिया में सबसे आधीक तेज स्पीड से ट्रैन चलाने वाला देश है। जापान के बाद चीन और उसके बाद फ्रांस है।भारत इस मामले में काफी पीछे है लेकिन फिर भी बता दें कि भारत में अहमदाबाद-मुंबई कॉरिडोर पर 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलाने का दावा किया जा चुका है।