Big breaking:- इस राज्य के मुख्यमंत्री ने पद से दिया इस्तीफा,
Feb 9, 2025, 18:52 IST
THE BIKANER NEWS:- मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार शाम मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया लंबे समय तक राज्य में हुई हिंसा के कारण वह आलोचना का सामना कर रहे थे। पार्टी के कई विधायक भी उनसे नाराज चल रहे थे। सूत्रों के अनुसार, करीब 12 विधायक नेतृत्व परिवर्तन के लिए जोर दे रहे थे। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में अपनी नेतृत्व क्षमता को लेकर भाजपा में बढ़ते असंतोष को शांत करने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी सरकार को कांग्रेस द्वारा संभावित अविश्वास प्रस्ताव और फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ सकता था। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज शाम राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंपा।