Movie prime

BREAKING:-भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री की बिगड़ी तबियत,अस्प्ताल में भर्ती

 
BREAKING:-भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री की बिगड़ी तबियत,अस्प्ताल में भर्ती
THE BIKANER NEWS:- जयपुर। राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीना की तबीयत बिगड़ने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, किरोड़ी लाल मीना के समर्थक उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है। जानकारी के मुताबिक देर रात कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एसएमएस की मेडिकल आईसीयू में किरोड़ी लाल मीना का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि गेस्ट्रोएंट्रोलाइटिस्ट यानी एसिडिटी की परेशानी के चलते किरोड़ी मीना की देर रात खराब हुई। फिलहाल, किरोड़ी मीना की हालत स्थिर बनी हुई है और अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी के निर्देशन में किरोड़ी का उपचार चल रही है। इधर, किरोड़ी मीना की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही समर्थक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।