Movie prime

Char Dham Yatra 2025: श्रद्धालुओं के लिए खुले बद्रीनाथ के कपाट

देखें वीडियो  

 
char dham yatra 2025 badrinath dham

Char Dham Yatra 2025: आज सुबह छह बजे श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। भारतीय सेना के गढ़वाल राइफल्स बैंड ने इस मौके पर भक्ति संगीत बजाया और श्रद्धालुओं ने जय बद्री विशाल का जयघोष किया। कपाट खुलने पर श्री बद्रीनाथ मंदिर को 40 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। 

बतादें कि, 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा की आधिकारिक शुरुआत हुई थी। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीय थी और उसी दिन वैदिक अनुष्ठानों और मंत्रोचार के बीच यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुले थे। 
 


 


2 मई को केदारनाथ के कपाट खुल गए थे। आज श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। 

सीएम धामी ने किए श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और वहां मौजूद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से बातचीत की।

चार धाम यात्रा के बारे में:
हिंदू तीर्थस्थल चार धाम सर्किट में चार स्थल शामिल हैं: यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ। तीर्थयात्रा 30 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई। 2 मई को केदारनाथ के कपाट खोले गए, उसके बाद 4 मई को बद्रीनाथ के कपाट खोले गए, जिसके साथ ही चार धाम यात्रा की पूर्ण शुरुआत हो गई।