Movie prime

सिरसा में घग्घर नदी टूटी, हजारों एकड़ से ज्यादा फसल जलमग्न, ग्रामीणों में रोष

सिरसा में घग्घर नदी  लगातार ओवरफ्लो चल रही है।  लगातार बढ़ते जलस्तर से किसान परेशान थे।  अब हजारों एकड़ फसल तबाह होने कि कगार पर है।  6 महीने कि मेहनत मिनटों में तबाह हो गई।  
 
सिरसा में घग्घर नदी  लगातार ओवरफ्लो चल रही है।  लगातार बढ़ते जलस्तर से किसान परेशान थे।  अब हजारों एकड़ फसल तबाह होने कि कगार पर है।  6 महीने कि मेहनत मिनटों में तबाह हो गई।  

Ghaggar river broken in Sirsa : सिरसा से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे कि सिरसा के पनिहारी गाँव के पास घग्घर नदी टूटने कि खबर सामने आ रही है।  जिससे कई गांव में बाढ़ जैसे हालत पैदा होने का डर बढ़ गया है।  ताजा जानकरी के अनुसार बता दे कि सिरसा में घग्घर नदी  लगातार ओवरफ्लो चल रही है।  लगातार बढ़ते जलस्तर से किसान परेशान थे।  अब हजारों एकड़ फसल तबाह होने कि कगार पर है।  6 महीने कि मेहनत मिनटों में तबाह हो गई।  

वहीँ कई अन्य स्थानों पर नदी किनारे बने रिंग बांधों में दरारें आने से अब तक लगभग 1500 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है। स्थिति बिगड़ने के साथ ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन की ओर से सरकारी बांधों को मजबूत करने का कार्य जारी है, जबकि किसान और ग्रामीण अपनी फसलों को बचाने के लिए खुद प्रयासरत हैं।

पिछले सप्ताह नेजाडेला और मल्लेवाला के बीच रिंग बांध टूटने से करीब 250 एकड़ फसल नष्ट हो गई थी। अब जलस्तर में तेजी से हुई बढ़ोतरी के बाद इसी क्षेत्र में और दरारें आ गईं, जिससे 500 एकड़ से अधिक भूमि डूब गई है।