Movie prime

Haryana internet Ban : हरियाणा में जारी हुए इंटरनेट बंद के आदेश, यहां बंद रहेगी आज सभी नेट सेवाएं

हरियाणा और उपायुक्त, नूह द्वारा दिनांक 13.07.2025 को अपने अनुरोधों के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार जिला नूह में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान तनाव, परेशानी, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान और सार्वजनिक शांति एवं सौहार्द भंग होने की आशंका जताई जा रही है। 
 
Haryana internet Ban : हरियाणा में जारी हुए इंटरनेट बंद के आदेश, यहां बंद रहेगी आज सभी नेट सेवाएं

Haryana internet Ban : हरियाणा से बहुत बाड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की हरियाणा प्रदेश में इंटरनेट सेवाएं बंद रखने हेतु लेटर जारी किया गया है। प्रशासन ने प्रदेश के नूंह जिले में 13 जुलाई रात 9 बजे से आज 14 जुलाई को इंटरनेट सेवाएं बंद रखने हेतु आदेश जारी किए हैं। 


नूह में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा  के चलते लिया गया फेंसला 

हरियाणा गवर्नमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी द्वारा जारी किए गए लेटर में लिखा गया है कि एडीजीपी/सीआईडी, हरियाणा और उपायुक्त, नूह द्वारा दिनांक 13.07.2025 को अपने अनुरोधों के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार जिला नूह में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान तनाव, परेशानी, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान और सार्वजनिक शांति एवं सौहार्द भंग होने की आशंका जताई जा रही है। 

भारी पुलिसबल तैनात 

इसके अलावा भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों के प्रसार के माध्यम से इंटरनेट सेवाओं के दुरुपयोग के कारण जिला नूह में सार्वजनिक उपयोगिताओं में व्यवधान, सार्वजनिक संपत्तियों और सुविधाओं को नुकसान और सार्वजनिक कानून व्यवस्था में गड़बड़ी की स्पष्ट संभावना है,


 

 जो सोशल मीडिया/मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, एसएमएस सेवाओं और अन्य डोंगल सेवाओं पर संदेश सेवाओं के माध्यम से जनता तक प्रसारित/प्रसारित की जा रही हैं/हो सकती हैं। ऐसी अप्रिय घटनाओं को रोकने हेतु यात्रा के दौरान कल प्रदेश के नूंह जिले में इंटरनेट बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीँ भारी सांख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। 

haryana news