Haryana News : हरियाणा में इन पदों से हटाए जायंगें कच्चे कर्मचारी,आदेश जारी, जानिए वजह
Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की सरकार ने हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की संवेदनशील पदों पर नियुक्त सभी अनुबंधित कर्मचारियों को हटाकर दूसरी जगह लगाया जाएगा।
इस वजह से लिया एक्शन
मिली जानकारी के अनुसार बता दे की सरकार ने हरियाणा में सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और विश्वविद्यालयों में संवेदनशील पदों पर विराजमान कच्चे कर्मचारियों की छुट्टी करने जा रही है। बता दे की पब्लिक डीलिंग और संवेदनशील पदों पर कच्चे कर्मचारियों को लगाने से भ्रष्टाचार की बढ़ रही शिकायतों को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। Haryana News
नियमित कर्मचारियों की होगी नियुक्ति
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मुख्य सचिव के अधीनस्थ मानव संसाधन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशक और मुख्य प्रशासक, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को संवेदनशील पदों की पहचान कर नियमित कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।Haryana News
जारी आदेश के अनुसार
बता दे की लिखित आदेशों में कहा गया है कि 13 अगस्त 2021 को जारी निर्देश के अनुसार संवेदनशील और वित्तीय मामलों से संबंधित पदों का प्रभार केवल नियमित कर्मचारियों को सौंपा जाना चाहिए। किसी भी स्थिति में कच्चे कर्मचारियों को इन पदों पर नहीं लगाया जाए।Haryana News
मानव संसाधन और लेखा से संबंधित सभी शाखाओं से संविदा कर्मचारियों को हटाकर नियमित आधार पर काम करने वाले ग्रुप ए, बी, सी और समकक्ष कर्मचारियों को सौंपा जाए।