Haryana News : हरियाणा में दर्दनाक हादसा! कैंटर चालक ने चढ़ा दी छबील पी रहे लोगों पर गाड़ी, जानें मोके के हालात
हरियाणा में दर्दनाक हादसा! कैंटर चालक ने चढ़ा दी छबील पी रहे लोगों पर गाड़ी, जानें मोके के हालात
Jun 14, 2025, 17:03 IST
Haryana News : अंबाला में दिल्ली लुधियाना नेशनल हाईवे पर बेकाबू कैंटर चालक ने हाईवे किनारे चल रही छबील पर कैंटर चढ़ा दिया, जिससे हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
कैंटर की चपेट में कई वाहन आ गए जो भी बुरी तरह से कुचले गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और घायलों को अंबाला शहर के नागरिक हस्पताल ले जाया गया। जहां 5 घायलों का इलाज चल रहा है। Haryana News
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस शख्स की हादसे में मौत हुई है वो सहारनपुर यूपी का रहने वाला है। हादसा मन्जी साहिब गुरुद्वारा के नजदीक हुआ है। कैंटर चालक को पुलिस ने काबू कर लिया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। Haryana News