Haryana Rain Alert : हरियाणा में कुछ ही देर में ही होगी भारी बारिश, जानें अपने जिले का हाल, चेतावनी हुई जारी
Haryana Rain Alert : हरियाणा में आज सुबह से ही मौसम सुहाना है सिरसा से लेकर फतेहाबाद समेत कई जिलों में बादलों का आवाजाही शरू है। वहीँ पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, झज्जर और गुरुग्राम में तेज बारिश जारी है।
8 जिलों में बारिश का अलर्ट
बता दे की मौसम विभाग ने आज पूरे सूबे में मौसम बदलाव के संकेत दिए है। वहीँ 3 जिलों में यलो अलर्ट जारी है। हालांकि सुबह सवा 11 बजे तक के लिए 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल, रोहतक, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं
10 अगस्त को हरियाणा में मौसम
आईएमडी ने कल फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,रोहतक, जींद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है।Haryana Rain Alert

11 अगस्त को हरियाणा में मौसम
वहीँ मौसम विभाग के अनुसार बता दे की सोमवार को प्रदेश के 4 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जिस कारण इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं मंगलवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है।

