Movie prime

Haryana Rain Alert : हरियाणा में आज भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, मैप द्वारा समझें IMD का ताजा अपडेट 

 
Haryana Weather, Rain Alert, haryana mausam, Weather Update in haryana, हरियाणा, मौसम"

Haryana Heavy Rain Alert : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  बता दे की प्रदेश के कई जिलों में कल दोपहर से कई जिलों में झमाझम बृष से मौसम सुहाना हो गया है और किसानों के चेहरे भी खिल उठे है।  बता दे की कई फसलों में इस बारिश की जरूरत थी है लेकिन पिछले कुछ समय से अच्छी बारिश न होने से किसान कुछ हद तक परेशान थे।  लेकिन अब किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। 


आज हरियाणा के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट 
 मौसम विभाग ( IMD ) ने आज 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज अंबाला, कुरूक्षेत्र, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद,  कैथल, करनाल,  रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में बारिश हो सकती है।Heavy Rain Alert


आने वाले दिनों में मौसम का हाल 

बता दें कि कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा नदी में करीब 2 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। अगर पहाड़ों में काला अंब में बारिश हुई तो जलस्तर बढ़ सकता है। मंगलवार को यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, फरीदाबाद व गुरुग्राम में भारी बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है।

वहीं बुधवार को पंचकूला और यमुनानगर में मध्यम से तेज बारिश के आसार बने रहेंगे और 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश की संभावना बनी रहेगी। Heavy Rain Alert