Movie prime

Haryana Rain Alert : हरियाणा में आज से अगले दो दिनों तक बिगड़ैल रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार12 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में ज्यादा बारिश के आसार हैं। वहीं अन्य जिलों में मध्यम व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
 
There will be heavy rain in Haryana, hayana hindi news, Haryana news, Hindi news

Haryana Weather Alert :  हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है।  प्रदेश के कई क्षेत्रों में पिछेल दिनों की बारिश से किसानों के साथ साथ आमजन के चेहरे खिल उठे है।  वहीँ आमजन को जहाँ भीषण गर्मी से राहत मिली है वहीँ किसानों के लिए फसलों की बिजाई में बारिश काफी कारगर सिद्ध हो रही है। 

आज हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम 


बता दे की हरियाणा में आज भी मौसम बिगड़ैल रहने वाला है।  प्रदेश में मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश होने होने के आसार बताएं है। 


वहीँ मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार12 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में ज्यादा बारिश के आसार हैं। वहीं अन्य जिलों में मध्यम व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आने वाले दो दिन कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विशेषज्ञों ने 14 से 15 जुलाई को उत्तर हरियाणा में मध्यम और दक्षिण-पश्चिम जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीँ  फिलहाल भिवानी से बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसूनी टर्फ लाइन के कारण नमी युक्त हवाएं हरियाणा में प्रवेश कर रही हैं। 

 

यमुनानगर जिले रिकॉर्ड बारिश दर्ज 

अब तक प्रदेश में औसतन 150.7 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 41% अधिक है। इस समय तक 106.7 मिमी बारिश होती थी। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर जिले में हुई है। यहां 352.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट आई हैै।