Movie prime

Haryana School closed : हरियाणा के 8 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, नदी नाले उफान पर, बाढ़ जैसे हालात हुए पैदा 
​​​​​​

 
Flood in Haryana, Schools closed in 8 districts of Haryana, Markanda and Ghaggar rivers overflowed, Haryana hindi news, haryana news, Hindi news

Haryana School Closed In This District : हरियाणा में मानसून का तांडव देखने को मिले रहा है।  राजस्य के कई जिलों में नदी नाले उफान पर है।  सड़के जैसे गायब सी हो गई है।  प्रदेश के कई जिलों में बारिश से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए है।  अधिक जानकारी के लिए बता दे की पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण हरियाणा में जान जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने आगामी आदेशों तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी है।

 

कई जिलों में आज भी जमकारी बारिश 

बता दे की आज सुबह से ही पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत, करनाल, सोनीपत और कुरुक्षेत्र में रूक-रूक कर तेज बारिश हो रही है। इसके अलावा मौसम विभाग चंडीगढ़ ने 4 जिलों- महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में आॅरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

6 जिलों में बाढ़ का खतरा 

बाकी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है। वहीं यमुना से सटे हरियाणा के 6 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल शामिल है। यहां पर हजारों एकड़ फसल पानी में डूब चुकी है। कई गांवों में पानी घुस चुका है।

हरियाणा के इन जिलों में स्कुल बंद हुआ छुट्टियों का एलान 

प्रदेश के 8 जिलों में स्कूल बंद है। इनमें झज्जर, पंचकूला, अंबाला, भिवानी के अलावा हिसार के हांसी ब्लॉक के 30 स्कूल, यमुनानगर के छछरौली ब्लॉक, कुरुक्षेत्र के पिहोवा व शाहाबाद ब्लॉक और फतेहाबाद के टोहाना, जाखल व भूना ब्लॉक के सभी स्कूल शामिल है।