Haryana Weather Forecast : हरियाणा में लगातार 3 दिन जमकर बरसेंगें बादल, जानें आज कहां कहां मेहरबान होंगें इंद्रदेव
Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। जिससे पिछले कुछ दिनों की गर्मी और हुमस से निजात मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट किया है। वहीँ कई जिलों में आज सुबह सुबह हल्की बारिश शरू हो गई।
हरियाणा में आज का मौसम
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार बता दे की आज चार जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी बारिश की संभावना है। वहीं सोनीपत व जींद में हल्की बारिश हो रही है।
15 अगस्त का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार कल 11 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। 15 अगस्त को 11 जिलों में यलो अलर्ट है। जिसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल शामिल है। इसके अलावा फतेहाबाद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
16 अगस्त को हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट
जबकि 16 अगस्त को 5 जिलों में अलर्ट है। आज कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई जिलों हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। 16 अगस्त को 5 जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत,सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट है। 17 अगस्त को बारिश में कमी आएगी।