Movie prime

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से 10 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम, मैप द्वारा समझें आज और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मानसून की हवाएं दक्षिण की ओर चली गई थीं, जिससे हरियाणा में ज्यादातर जगहों पर कम बारिश हुई। अब ये हवाएं उत्तर की ओर बढ़ रही हैं।Haryana Weather Update
 
Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से 10 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम, मैप द्वारा समझें आज और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान 

Haryana Weather Update :  हरियाणा में मौसम पूरी तरह बदल गया है।  कई जिलों में बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है।  बता दे की बता दे की पिछले 24 घंटों में कई जिलों में ताबडतोड बारिश हुई वहीँ आगामी दिनों में मौसम का यही हाल रहने वाला है। 

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम 

पाठकों को बता दे की प्रदेश में आज यानी 6 जुलाई को राज्य के 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिले शामिल हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 10 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 

 हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मानसून की हवाएं दक्षिण की ओर चली गई थीं, जिससे हरियाणा में ज्यादातर जगहों पर कम बारिश हुई। अब ये हवाएं उत्तर की ओर बढ़ रही हैं।Haryana Weather Update

उन्होंने कहा कि अब इनकी स्थिति श्रीगंगानगर (राजस्थान), भिवानी, आगरा (उत्तर प्रदेश), बांदा (उत्तर प्रदेश), कोलकाता (पश्चिम बंगाल) होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं हरियाणा की ओर आ रही हैं। इसलिए, 10 जुलाई तक हरियाणा में मौसम बदलता रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और हवा में नमी बनी रहेगी।Haryana Weather Update