Movie prime

Haryana Weather Update: हरियाणा के इन 11 जिलों में आज भारी बारिश का Alert, दोपहर बाद बदलेगा मौसम 

मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में बारिश हो लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।उनमें रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला शामिल है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
 
Orange alert for rain in 11 districts of Haryana, haryana new

Haryana Weather Update : हरियाणा के जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है।  वहीँ प्रदेश के कई जिलों में कल भी जमकर बारिश हुई। जिसके बाद किसानों के चहेरे खिल उठे।  बता दे की इस साल का मानसून किसान के लिए काफी हद तक फायदेमंद सभीत हो रहा है।  समय से पहले मानसून ने फसलों की बिजाई में किसानों को बड़ी राहत दी है। 

हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट 

पाठकों को बता दे की मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में बारिश हो लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।उनमें रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला शामिल है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आज सुबह सोनीपत और कुरुक्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश हुई।Haryana Weather Update

हरियाणा में 10 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम 

पाठकों को बता दे की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि 10 जुलाई तक मौसम इसी तरह रहेगा।Haryana Weather Update

इससे पहले मंगलवार को 8 जिलों में बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस सीजन के दौरान अब तक प्रदेश में औसतन बारिश 111.1 एमएम दर्ज की गई। 

  

प्रदेश के तापमान में गिरावट 

लगातार हो रही बारिश से हरियाणा के कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की है।  बता दे की मंगलवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  वहीँ सिरसा में कल कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना नजर आ रहा है। Haryana Weather Update